फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Harela festival kicks off with auspicious songs and folk music.

Chamoli News: मांगल और लोकगीतों के साथ हरेला पर्व का आगाज

Thu, 16 Jul 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 Jul 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Harela festival kicks off with auspicious songs and folk music.
फोटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने घिंघराण क्षेत्र में किया पौधरोपण, इस वर्ष 85 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
फलदार पौधों के रोपण पर रहेगा फोकस : डीएफओ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में हरेला पर्व का मांगल गीतों व लोकगीतों के साथ शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन, वन विभाग, शिक्षण संस्थाओं व पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार, वन विभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे व अन्य अधिकारियों ने घिंघराण क्षेत्र में ऑफिसर कॉलोनी के समीप पौधरोपण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष हरेला पर्व पर 85 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। डीएफओ ने बताया कि इस वर्ष फलदार पौधों के रोपण पर फोकस रहेगा।
अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ व कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधान में लोकगीताें के साथ पौधरोपण किया। गौथल समिति की सचिव तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी और डॉ. शशि देवली ने महिलाओं के साथ पौधरोपण किया। नीती घाटी के मलारी में ग्राम प्रधान देव सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियाें ने फलदार पौधों का रोपण किया। ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी, पोखरी और नंदानगर क्षेत्र में भी विभिन्न जगहों पर हरेला पर पौधरोपण किया गया। नंदानगर में नपां अध्यक्ष बीना रौतेला व ईओ एचएस रौतेला ने औषधीय पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन


लोगों ने मंदिरों और घरों में की पूजा, खेतों में मेलू की टहनियां लगाईं
कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार को सावन की सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। साथ ही फसलों से भरे खेतों में मेलू की टहनियां लगाकर बेहतर फसल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरेला पर्व पर ब्लॉक के डिम्मर गांव में सुबोधनी देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी आदि महिलाओं ने मांगल गीतों के साथ पौधरोपण किया। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने उद्यान विभाग परिसर में पौधारोपण किया। आटागाड़ रेंज में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित महेश आदि ने पौधरोपण किया। गौचर डायट में प्राचार्य आकाश सारस्वत, महाविद्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों एवं सरकारी विभागों में पौधरोपण किया गया। गौचर में धनपुर रेंज, आईटीबीपी, गैरसैंण में उप वन क्षेत्राधिकारी एएस रावत ने बताया कि हरेला के तहत कुल 5300 पौधों का रोपण किया जाएगा। नारायणबगड़ में ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला और देवाल में तेजपाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधि व वनकर्मी मौजूद रहे। नगली गांव में महिलाओं ने 200 बाज के पेड़ लगाए। जिलासू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामेश्वरी देवी की मौजूदगी में उद्यान विभाग ने फलदार पौधे बांटे। नंदासैंण के प्रावि चौरासैंण सहित अन्य जगह पौधरोपण किया गया। आदिबदरी, थराली, देवाल में रेंजर मनोज देवराड़ी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed