{"_id":"6a0db44308b255dfd306a112","slug":"health-check-ups-for-people-at-a-health-camp-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-123755-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 20 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। हंस फाउंडेशन ने बाजार में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें 79 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में अधिकांश रोगी पेट और हड्डियों से संबंधित थे। शिविर में दो कान के और तीन हॉर्निया के गंभीर मरीज मिले। नेत्र चिकित्सक राजदीप ने आठ मरीजों में मोतियाबिंद पाया। चिकित्सक सुमित ने बताया कि चौदह रोगियों को शल्य क्रिया की आवश्यकता है जिन्हें 23 मई को वाहन द्वारा सतपुली ले जाया जाएगा। शिविर में निशुल्क दवाएं और चश्मे भी बांटे गए। व्यापार संघ के उपाध्यक्ष संदीप शाह, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष विजय चमोला और ग्राम प्रधान आरती बहुगुणा सहित अन्य ने फाउंडेशन का आभार जताया। संवाद
.................
सुविधााओं के लिए प्रस्तावित सत्याग्रह हुआ स्थगित
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल में सुविधाओं की मांग को लेकर प्रस्तावित सत्याग्रह आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। आंदोलन करने वाले नौली के प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के चलते सत्याग्रह अग्रिम निर्णय तक स्थगित कर दिया गया। संवाद
Trending Videos