सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Holika Dahan at night

Chamoli News: रात में हुआ होलिका दहन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Mar 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at night
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। बीते सोमवार मध्य रात्रि को लोगों ने होलिका दहन किया। डिम्मर गांव में रात करीब डेढ़ बजे होलिका दहन हुआ। वहीं कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर परिसर में लोगों ने रात नौ बजे होलिका दहन किया। वहीं होली पर्व पर मंगलवार को कई होल्यारों की टोली सड़कों, गांव और कस्बों में होली खेलती नजर आई। डीजे के अलावा ढोल दमाऊं की थाप पर होल्यार होली ऐगे..., मत मारो श्याम पिचकारी..., होली खेले रघुवीरा... सहित कई गीतों पर झूमते रहे। वहीं आदिबदरी में पैठाणी (पौड़ी) की होल्यारों की टीम पहुंची। टीम ने मंदिर व बाजार में होली के गीत गाए। गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पैठाणी के होल्यारों की टीम आदिबदरी पहुंची। संवाद
Trending Videos



गाड़ गदेरों से रहें दूर, पुलिस ने किया सतर्क
कर्णप्रयाग। होली पर पुलिस ने लोगों से नदी और गाड़ गदेरों से दूर रहने की अपील की। पुलिस होली के त्योहार के बाद नदी और गाड़ गदेरों के किनारों पर भी गश्त बढ़ाएगी। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने बताया कि होली होने के बाद कई लोग नहाने के लिए नदी और गाड़ गदेरों की ओर रुख करते हैं जिससे कई बार नदी में बहने और डूबने की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस ने लोगों से अपने घरों में शांतिपूर्ण तरीके से होली खेलने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर बारह बजे के बाद मिलेगा पानी
कर्णप्रयाग। होली को देखते हुए जल संस्थान ने दोपहर बारह बजे के बाद पानी की आपूर्ति सुचारु करने की व्यवस्था की है। हालांकि जिन क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था भरपूर है वहां नियमित पेयजल आपूर्ति होती रहेगी। मगर कर्णप्रयाग, गौचर सहित अन्य आबादी वाले क्षेत्रों में जहां पानी की आपूर्ति एक नियमित समय पर होती है वहां दोपहर बारह बजे के बाद पानी की आपूर्ति होगी। वहीं जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि होली पर सभी अधिकारियों को फोन चालू रखने और उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेयजल सुचारु रखने की सभी व्यवस्थाएं बना दी गई हैं। संवाद


हेल्पलाइन नंबर किए गए जारी
जलसंस्थान
गौचर-9528976883
कर्णप्रयाग-87553 43479
देवाल/नारायणबगड़-7895782960
थराली-94113 27621

ऊर्जा निगम : 1912
उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग- 01363 297 500
स्वास्थ्य विभाग-108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed