फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Investigation launched into allegations of financial irregularities at Badrinath.

Chamoli News: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू

Sat, 04 Jul 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched into allegations of financial irregularities at Badrinath.
फॉलोअप
विज्ञापन

बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति
एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए भी टीम गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के एक कर्मचारी पर लगे आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति ने चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीसीटीवी की जांच के लिए आंतरिक टीम (विभागीय) भी गठित कर दी गई है।
सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इसके लिए बदरीनाथ मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने जांच के मद्देनजर पिछले 40 दिनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रख दी है ताकि आवश्यक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा सके। बीते शुक्रवार को भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के सीईओ को ज्ञापन भेजकर मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों में अनियमितता और आर्थिक हेराफेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने संबंधित कर्मचारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बीकेटीसी का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट
वित्तीय अनियमितता की खबरों से धाम की छवि हो रही खराब
बदरीश पंडा पंचायत ने वित्तीय हेराफेरी के मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति गठन करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में कथित तौर पर हुई हेराफेरी को लेकर बदरीश पंडा पंचायत ने भी मामले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने की मांग की है। समिति ने बीकेटीसी अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि लगातार आ रही वित्तीय अनियमितता की खबरों से बदरीनाथ की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी की ओर से भेजे पत्र में कहा है कि दोषी व्यक्तियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि धाम में पिछले कुछ महीनों से वित्तीय अनियमितता की खबरों आ रही हैं। इसमें कुछ लोगों की ओर से पैसा लेकर दर्शन करवाने के आरोपों की शिकायत आ रही है। बदरीनाथ सनातन धर्म की आस्था का मुख्य स्तंभ है, ऐसी चर्चाओं से बदरीनाथ धाम की गरिमा को देश-विदेश में नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं और सनातन परंपराओं पर भी कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि धाम से जुड़े इस मुद्दे को लेकर पंडा समाज के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष की ओर से जांच समिति गठित करने का स्वागत किया है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

-------------
लीपापोती करने का प्रयास न हो
- बदरीश संयुक्त संघर्ष समिति के प्रवक्ता मंदीप भंडारी ने बयान जारी कर कहा कि बदरीनाथ में चल रहे चढ़ावे में हेराफेरी विवाद को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री और बीकेटीसी अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सूचनाओं से बदरीनाथ धाम का समाज, पूरा सनातन समाज, हक-हकूकधारी सहित सभी की आस्था को गहरी चोट पहुंची है। मांग उठाई कि इस मामले में जल्द से जल्द सही खुलासा किया जाए। एलान किया कि यदि मामले में लीपापोती करने की कोशिश होती है तो बदरीश संयुक्त संघर्ष समिति सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed