सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   JCB breaks drinking water line, 2000 people thirsty, even tankers are not enough

Chamoli News: जेसीबी ने तोड़ी पेयजल लाइन, 2000 की आबादी प्यासी, टैंकर भी नाकाफी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 11 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
JCB breaks drinking water line, 2000 people thirsty, even tankers are not enough
विज्ञापन
अभियान
Trending Videos

फोटो
देवताली और सेमीग्वाड़ में दो दिनों से बना है पेयजल संकट, टैंकर से कराई जा रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पोखरी पुल के पास निर्माण कार्य के कारण पेयजल लाइन टूट गई है। इससे नगर से लगे तहसील जिलासू के देवतोली और सेमी ग्वाड़ में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है जिससे दोनों गांवों की दो हजार से अधिक की आबादी परेशानी झेल रही है। हालांकि जल संस्थान की ओर से टैंकर से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है मगर इससे जरूरत पूरी नहीं हो रही है।
कर्णप्रयाग-पोखरी मार्ग पर सुरंग के समीप निर्माण कार्य के कारण जेसीबी ने देवतोली और सेमी ग्वाड़ को जाने वाली पेयजल लाइन को तोड़ दिया जिससे दोनों गांवों में शुक्रवार से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। मातवर सिंह तोपाल, अनूप कुमार, ग्राम प्रधान काजल ने कहा कि पानी की आपूर्ति होने से दिक्कत हो गई है। खासकर पशुओं को पिलाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पीने के लिए जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द पेयजल लाइन जोड़कर पानी की आपूर्ति कराने की मांग की। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित ने बताया कि पेयजल लाइन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल टैंकरों की मदद से लोगों को पानी आपूर्ति की जा रही है। जल्द पेयजल लाइन जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि: वार्ड 5 व 6 में 15 दिनों से नहीं आया पानी
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच व छह में बीते 15 दिनों से पानी नहीं आया है। ऐसे में पंचायत क्षेत्र के करीब 35 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि विभाग को जानकारी देने के बाद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के बाद भी जलसंस्थान की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जूनियर इंजीनियरों की हड़ताल के कारण विभागीय स्तर पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय पुष्कर सिंह कंडारी ने बताया कि पानी की किल्लत से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है और दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed