{"_id":"69da45516b69cf329c094a72","slug":"jeetu-bagdwal-dance-and-mahasu-devtas-palanquin-mesmerized-everyone-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118062-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीतू बगड़वाल नृत्य व महासू देवता की डोली ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीतू बगड़वाल नृत्य व महासू देवता की डोली ने किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी रडुवा चांदनीखाल के वार्षिकोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी ओर से प्रस्तुत जीतू बगड़वाल नृत्य व महासू देवता की डोली की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री व मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और देशभक्ति के समावेश से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। सीईओ आकाश सारस्वत ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के सात साल विद्यार्थी के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यही भविष्य की दिशा तय करते हैं। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी, राजस्थानी सहित कई गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रों ने बूढ़ देवता नृत्य नाटिका, जीतू बगड़वाल नृत्य, जौनसारी महासू देवता की डोली की प्रस्तुति दी। इस दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं व बोर्ड परीक्षा व गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार, जीआईसी पोखरी के प्रधानाचार्य जीएल सैलानी, लता कोहली, कुसुम गड़िया, डॉ. बृजेश कठैत, राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जग्गी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती आदि मौजूद रहे।
Trending Videos