{"_id":"6947fb13b0c2281ad30ff25b","slug":"maletha-paani-leke-raulu-main-yu-prana-kariyali-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-116326-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मलेथा पाणी लेके रौलू, मेन यु प्रण करियाली..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मलेथा पाणी लेके रौलू, मेन यु प्रण करियाली..
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 21 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
बंड मेले में सांस्कृतिक टीमों के कलाकारों को पुरस्कृत करते एसपी सुरजीत सिंह पंवार। स्रोत: जागरु
विज्ञापन
फोटो
बंड मेले के दूसरे दिन मलेथा की गूल में पानी लाने का किया मंचन
मां नंदा महिला रामलीला मांगल समिति और बधाणी संस्था के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बंड मेले में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति रुद्रप्रयाग और पिंडर वैली बधाणी सांस्कृतिक कलामंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। मलेथा की गूल में पानी लाने का मंचन किया गया तो गीत मलेथा पाणी लेके रौलू, मेन यु प्रण करियाली... ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेबी शो का आयोजन भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। सबसे पहले मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की महिलाओं ने माधो सिंह भंडारी के मलेथा की गूल (नहर) में पानी लाने की नृत्य नाटिका का मंचन किया। दर्शकों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। कलाकारों ने माधो सिंह और ग्रामीणों की ओर से गूल निर्माण के बाद बेटे के बलिदान की कहानी का मंचन किया। माधो सिंह के गीत मलेथा पाणी लेके रौलू, मेन यु प्रण करियाली..ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी शाह ने महिलाओं को वीरांगना बनकर रहने का आह्वान किया। इसके बाद बधाणी सांस्कृतिक टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने देणा होई जैई मेरा बंड भूमियाल की स्तुति से कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद जीतू बगड्वाल नृत्य का आयोजन हुआ। संचालन बंड विकास संगठन के संरक्षक अतुल शाह ने किया। वहीं मेले में सरकारी विभागों के साथ ही अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से 22 स्टाल लगाए गए। खरीदारों ने स्टाल से पहाड़ी उत्पाद के साथ ही ऊनी वस्त्रों की खरीदारी की। इस मौके पर बंड संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, संरक्षक अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, विजय मलासी, गजेंद्र राणा, शंभू प्रसाद सती, हरीश पुरोहित, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
इंसेट-
युवाओं की व्यथा पर प्रस्तुत की कविता
- गोपेश्वर के बाल कवि कार्तिक तिवारी ने मेला मंच पर युवाओं की व्यथा पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। कार्तिक ने गढ़वाली कविता नौना बिचारो, ब्यो ढूंढन बड़ी संकट, नौकरी नी, पुंगड़ी ह्वे बंजर, अब बुना नौना, मी जौं पर जौं कख.. की शानदार प्रस्तुति दी। कार्तिक ने पहाड़ी संस्कृति और पर्यावरण संस्कृति पर भी अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X