{"_id":"6a0c4a6add91d24be50a69aa","slug":"new-ration-cards-will-be-made-at-home-online-application-facility-available-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-123702-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घर बैठे बनेंगे नए राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घर बैठे बनेंगे नए राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 19 May 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
30 मई तक सत्यापन के बाद जून माह से शुरू होगी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। जून माह से देवाल में नए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होगी। अब लोगों को राशन कार्ड संबंधी कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा घर बैठे ही उपलब्ध होगी।
30 मई तक राशन कार्डों का सत्यापन होगा और जून माह से नया राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश में यह व्यवस्था पहले ही लागू हो चुकी है लेकिन चमोली जनपद में जून से प्रभावी होगी। लोग यूनिफाइड राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के माध्यम से नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी प्रकार का संशोधन करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला पूर्ति निरीक्षक अंकित पांडे ने बताया कि 30 मई तक सत्यापन कार्य जारी है और जून से नए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए यूनिफाइड राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर जाना होगा। यहां आधारकार्ड आधारित ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यह सुविधा घर बैठे ही उपलब्ध होगी जिससे समय और श्रम की बचत होगी।
Trending Videos