सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sudden hailstorm affected crops

Chamoli News: अचानक हुई ओलावृष्टि, फसलों पर पड़ा असर

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sudden hailstorm affected crops
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

ज्योतिर्मठ। मंगलवार अपराह्न अचानक मौसम बदला और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे फसल व बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है।
मंगलवार को चमोली जिले में चटख धूप खिली रही लेकिन ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम बदरा और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने लगी। कुछ ही देर में सारे खेतों और रास्तों पर ओले बिछ गए। इससे क्षेत्र के सुनील, सेलंग, औली, प्रसारी, मेरग, बड़ागांव सहित अन्य क्षेत्रों में फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। आलू, सेब, खुमानी ओलावृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। भारी मात्रा में फल नीचे गिर गए हैं। बचे फल जो पेड़ पर लगे हैं उनको भी नुकसान हुआ है। सुनील के काश्तकार मोहन सिंह बेजवाड़ी का कहना है कि ओलावृष्टि से खेत में तैयार गेहूं, जौ, सेब, खुमानी, पोलम, आडू़ को भारी नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed