सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pumping machine panels and motor stolen, drinking water supply not possible

Chamoli News: पंपिग मशीन के पैनल और मोटर चोरी, नहीं हो पाई पेयजल आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Pumping machine panels and motor stolen, drinking water supply not possible
विज्ञापन
नारायणबगड़ के पंती में स्थित है जल संस्थान का पंपिंग हाउस
Trending Videos

पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को स्रोत से ढोना पड़ा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। पंती में स्थित पंपिंग हाउस से पंपिंग मशीन का पैनल और मोटर चोरी हो गई। चोरी का पता तब चला जब पंती गांव के ग्रामीण पंपिंग योजना को चालू करने पहुंचे। पंपिंग हाउस के ताले टूटे मिले और अंदर जाकर देखा तो पंपिंग मशीन का पैनल और मोटर गायब थी। इस कारण कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात्रि को चोरों ने जल संस्थान की पंपिंग योजना की मशीनें चुरा लीं। मशीनें चोरी होने से पूरी पंपिंग योजना प्रभावित हो गई और मंगलवार को पंती गांव, बाजार व नारायणबगड़ कस्बे की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को स्रोतों से पानी ढोना पड़ा। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि चोरी हुए पैनल और मोटर की कीमत लाखों में है। पानी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर कंडारी, जिपंस प्रदीप बुटोला, क्षेपंस देवेंद्र रावत देवराज, नरेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं नारायणबगड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने कहा कि चोरों की पकड़ के लिए सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed