सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Paddy sowing in trouble due to lack of irrigation

Chamoli News: सिंचाई न होने से धान की बुवाई पर संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 13 Jun 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Paddy sowing in trouble due to lack of irrigation
विज्ञापन
कोटद्वार। बालासौड़ के काश्तकारों ने दांयी खोह नहर में जल्द पानी छोड़ने की मांग के लिए एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सिंचाई न होने से धान की बुवाई पर संकट छाया है। उन्होंने एसडीएम से सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।

काश्तकारों का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से पिछले दो माह से मरम्मत के नाम पर नहर का पानी बंद रखा गया है। पानी न मिलने से पशुओं के चारे की फसलें (चरी, बाजरा) और मौसमी सब्जियां सूखने के कगार पर हैं साथ ही धान की पौध की बुवाई भी नहीं हो सकी है। बरसात नजदीक होने के बावजूद विभाग न तो मरम्मत कार्य पूरा कर पाया है और न ही पानी दे रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि कौड़िया माइनर के कुलाबा नंबर-4 की मरम्मत का कार्य भी अधूरा है और ठेकेदार काम बीच में ही छोड़कर चला गया है। बजट होने के बाद भी लापरवाही के कारण कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने और सिंचाई के लिए तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान नेता पातीराम ध्यानी, अजय रावत, नवीन रावत, प्रवीन सिंह, पूर्व उपप्रधान विजय ध्यानी और संजय रावत आदि मौजूद रहे।। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed