सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Poverty lost and contentment won.

Chamoli News: तंगहाली हार गई और तृप्ति जीत गईं

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Poverty lost and contentment won.
तृ​प्ति डिमरी, 12वीं, 95.20 प्रतिशत, जीजीआईसी ज्योतिर्मठ
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

ज्योतिर्मठ की तृप्ति 12वीं में मेरिट में 11वां स्थान हासिल कर बनीं जिला टॉपर
बचपन में उठा पिता का साया, मां ने माली का काम कर पढ़ाया

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया। आर्थिक तंगी से जूझते हुए मां ने संविदा पर माली का काम करते हुए बच्चों को पढ़ाया। पढ़ाई के साथ घर का काम करते हुए होनहार बिटिया तृप्ति डिमरी ने 12वीं की परीक्षा में टॉप कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।
ज्योतिर्मठ के रविग्राम की तृप्ति ने उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 476 अंक हासिल किए। प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए तृप्ति ने परिवार से लेकर विद्यालय तक सभी के चेहरे पर खुशी ला दी। पीएमश्री आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की तृप्ति डिमरी के पिता मोहन प्रसाद डिमरी का वर्ष 2018 में निधन हो गया था। वे चालक का काम करते थे। मोहन प्रसाद की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी मा रंजना देवी के कंधों पर आ गई। वह वर्तमान में एनटीपीसी में संविदा पर माली के पद पर कार्यरत हैं। उन्हीं से घर का खर्च चलता है। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी तृप्ति ने बताया कि वह हर दिन सात घंटे पढ़ाई करती थीं। मां को काम पर जाना होता था तो घर का काम भी करना होता था। अच्छे परिणाम से वह काफी खुश हैं। वह शिक्षक बनना चाहती हैं। तृप्ति ने 10वीं में भी 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
- परीक्षा परिणाम जारी होने पर पीएमश्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा ने तृप्ति और उनकी मां को विद्यालय में बुलाकर मिठाई खिलाई और सम्मानित किया। साथ ही 5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि तृप्ति विद्यालय की हर गतिविधि में प्रतिभाग करती थी। उसने कड़ी मेहनत से इस उपलब्धि को हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed