{"_id":"6a5ca254d66472e44b0981f1","slug":"power-lines-dangling-in-the-air-in-masaun-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119786-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मासौं गांव में हवा में झूल रहीं बिजली की लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मासौं गांव में हवा में झूल रहीं बिजली की लाइनें
Sun, 19 Jul 2026 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 19 Jul 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। नंदप्रयाग के समीप स्थित मासौं गांव में बिजली की जर्जर लाइनें खतरे का कारण बनी हुई हैं। कई स्थानों पर बिजली के तार खेतों के ऊपर और आसपास हवा में झूल रहे हैं जिससे घास और चारा लेने जंगल व खेतों की ओर जाने वाली महिलाओं को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं गांव में कई जगह बिजली की लाइनें चीड़ और अन्य पेड़ों को छूते हुए गुजर रही हैं जिससे किसी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में कई बार नंदप्रयाग बिजलीघर के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। उधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राहुल चांदना ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में चीड़ के पेड़ के कारण बिजली लाइन बाधित हो रही है। कर्मचारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद