सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Professors returned from educational and cultural tour from Allahabad.

Chamoli News: इलाहाबाद से शैक्षिक व सांस्कृतिक भ्रमण कर लौटे प्राध्यापक

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 27 Feb 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
Professors returned from educational and cultural tour from Allahabad.
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड के 40 प्राध्यापकों का दल शैक्षिक व सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण कर इलाहाबाद से लौट आया है। दल में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के दो प्राध्यापक शामिल रहे। पीजी कॉलेज के प्राध्यापकों ने बताया कि प्रदेश के 40 प्राध्यापक इस दल में शामिल रहे। यह भ्रमण 16 फरवरी से 21 फरवरी तक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज में संपन्न हुआ। दल ने वहां त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला, आनंद भवन, खुसरो बाग, सरस्वती घाट, हनुमान मंदिर, इलाहबाद संग्रहालय का अवलोकन किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान भी सुने। दल ने काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ का भी भ्रमण किया। दल में पीजी कॉलेज गोपेश्वर से वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. घनश्याम सिंह और अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभय कुमार शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण का लाभ निश्चित रूप से अकादमिक प्रगति में मिलेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed