{"_id":"6a29609b8dbf81d6d80bc5b0","slug":"response-sought-from-district-supply-officer-within-three-days-contractors-contract-cancelled-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-119116-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जिला पूर्ति अधिकारी से तीन दिन में मांगा जवाब, ठेकेदार का अनुबंध निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जिला पूर्ति अधिकारी से तीन दिन में मांगा जवाब, ठेकेदार का अनुबंध निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फॉलोअप
देवाल क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी के मामले में डीएम सख्त, एजेंसी ने भी की कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित गैस एजेंसी को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/देवाल। देवाल क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी के मामले का जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गंभीरता से लिया। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। वहीं इंडेन गैस सर्विस ने संबंधित ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया है।
नौ जून को देवाल क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया था। सिलिंडरों से गैस रिफिलिंग करते हुए स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाते हुए कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया था। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंडेन गैस एजेंसी को भी भेजा था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। मामले का जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे को मामले की जांच के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मामले की तथ्यात्मक जांच की जा रही है और संबंधित गैस एजेंसी से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता या उपभोक्ता हितों के विपरीत आचरण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंडेन गैस एजेंसी थराली के प्रबंधक सुरेंद्र कुनियाल ने ठेकेदार का टेंडर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। प्रबंधक कुनियाल ने बताया कि गैस सिलिंडरों के वितरण में चोरी के कारण यह कदम उठाया गया है। अब नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने तक कुछ समय लगेगा। तब तक गैस एजेंसी अपने कर्मचारियों के माध्यम से सिलिंडरों का वितरण करेगी। इससे उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।