{"_id":"69f0a8686e67a2ed540d8ad6","slug":"rudraprayag-district-cooperative-bank-will-be-separated-from-chamoli-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118346-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाेटो
सामान्य निकाय की बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित
अभी तक चमोली जिला सहकारी बैंक से संचालित होते थे रुद्रप्रयाग के बैंक और सहकारी समितियां
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। अभी तक चमोली जिला सहकारी बैंक के अधीन संचालित हो रहे रुद्रप्रयाग जिले के बैंक व समितियों का अब अपना बैंक प्रबंधन अस्तित्व में आएगा। चमोली जिले से रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक अलग होगा। बैंक की सामान्य निकाय की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ है।
मंगलवार को नगर के एक हॉल में प्रशासक/सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैंक के विशेष सामान्य निकाय की बैठक हुई। बैठक में चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद की समितियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में रुद्रप्रयाग जिले के सहकारी बैंक प्रबंधन को अलग करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ। प्रशासक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को कई फायदे मिलेंगे। बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ होंगी और क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार योजनाएं लागू की जा सकेंगी। चमोली जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि दोनों जिलों के बैंक प्रतिनिधियों की सहमति पर रुद्रप्रयाग जनपद के बैक प्रबंधन को अलग करने का प्रस्ताव पारित हो गया है। प्रस्ताव को आरबीआई और शासन की मंजूरी मिलते ही रुद्रप्रयाग जिले के लिए अलग जिला सहकारी बैंक के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिले की 25 सहकारी समितियां और आठ बैंक शाखाएं चमोली जिला सहकारी बैंक के अधीन संचालित हो रही हैं। इस मौके पर सहायक निबंधक बीएस राणा, राज्य युवा कल्याण समिति के सदस्य राकेश भंडारी, बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सदस्य प्रमोद सेमवाल, विनोद रावत, ताजवर सिंह खत्री और देवेश्वरी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X