{"_id":"69e4d8efbdef8a2cab0d8ea7","slug":"seeing-the-slowness-of-the-system-the-villagers-built-a-bridge-over-kalpganga-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118193-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिस्टम की सुस्ती देख ग्रामीणों ने कल्पगंगा पर बना दी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिस्टम की सुस्ती देख ग्रामीणों ने कल्पगंगा पर बना दी पुलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
उर्गम घाटी में कल्प गंगा पर लकड़ी का अस्थाई पुल बनाते ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
अस्थायी पुलिया से अब वाहनों की भी हो रही आवाजाही
नदी पर लंबे समय से निर्माणाधीन पुल का काम धीमी गति से हो रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। कल्पगंगा पर लंबे समय से निर्माणाधीन स्थायी पुल का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीण वाहनों से आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने एकजुट होकर वाहनों की आवाजाही के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण किया जिससे वाहनों की आवाजाही भी हो सके। इसके बाद ग्रामीणों ने एक छोर से दूसरे छोर तक वाहन को पहुंचाया।
उर्गम घाटी के अरोसी, ग्वाना, भेंटा, भरकी और पिलखी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर कल्पगंगा में निर्माणाधीन पुल का काम धीमी गति से हो रहा है। ग्रामीणों ने पिछले वर्ष वाहनों की आवाजाही के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई थी लेकिन कुछ दिन पहले वह क्षतिग्रस्त हो गई। तब से ग्रामीण नदी से ही वाहनों को ले जा रहे थे लेकिन अब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए अरोसी व ग्वाणा ग्रामीणों ने फिर से यहां पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बना ली है जिससे अब वाहनों की आवाजाही भी होने लगी है। ग्रामीण मोहन चौहान का कहना है कि स्थायी पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है जबकि सड़क दोनों ओर से बन चुकी है। अब यहां लकड़ी की अस्थायी पुलिया बना दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से स्थायी पुल के जल्द निर्माण की मांग की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X