{"_id":"6a0b12e52b886632c9017dce","slug":"sent-to-jail-for-bike-theft-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-123689-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बाइक चोरी के आरोप में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बाइक चोरी के आरोप में भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 18 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपराध संक्षेप-
गैरसैंण। मेहलचौरी में बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो युवकों को न्याययिक अभिरक्षा में जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया । शुक्रवार रात मेहलचौरी कस्बे से राहुल नेगी की पल्सर बाइक चोरी हुई थी। राहुल ने बताया कि बारिश के कारण उन्होंने अपनी बाइक बिना लॉक किए खड़ी कर दी थी और शनिवार सुबह बाइक लापता होने पर उन्होंने मेहलचौरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली गैरसैंण इंचार्ज मनोज सिरौला ने मेहलचौरी पुलिस चौकी इंचार्ज बिशन सिंह, सुमित बंदूनी और हरीश सती की टीम गठित की। टीम ने रविवार शाम विवेक कुमार (28) और विक्रम उर्फ विक्की (27) को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष मनोज सिरौला ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद न्याययिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। संवाद
......................
नियमों की अवहेलना पर किए 20 चालान
कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को परिवहन विभाग ने कर्णप्रयाग, गौचर, चटवापीपल, कमेड़ा, नंदप्रयाग, चमोली, बिरयी, पीपलकोटी, पाखी में वाहनों की चेकिंग की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगांई ने बताया कि वाहनों के ओवरस्पीड, ओवर लोडिंग, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने, दोपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग करने, चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 20 चालान किए गए हैं और नियमों की अवहेलना करने पर इनसे 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया । संवाद
Trending Videos