सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Satyagraha will be held on 20th for facilities in Base Hospital

Chamoli News: बेस अस्पताल में सुविधाओं के लिए 20 को करेंगे सत्याग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 18 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha will be held on 20th for facilities in Base Hospital
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल में सुविधाओं की मांग के लिए प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी 20 मई को सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि करोड़ों की लागत से बना सिमली बेस अस्पताल का विधिवत संचालन नहीं हो पा रहा है। यहां आज भी विशेषज्ञ चिकित्सक, मशीनें, स्टाफ आदि नहीं है। ऐसे में यह भवन केवल सफेद हाथी साबित हो रहा है। वर्ष 2022 में विधिवत संचालन हुआ लेकिन अब यहां रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड, जांच आदि के लिए अभी उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में जाना पड़ता है। कहा कि यह अस्पताल आंदोलनों की देन है। ऐसे में इसकी स्थिति को सुधारने के लिए फिर से आंदोलन की आवश्यकता है। अब 20 मई को सत्याग्रह कर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed