सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Strict compliance of rules on Hemkund Yatra route

Chamoli News: हेमकुंड यात्रा मार्ग पर नियमों का कड़ाई से कराएं अनुपालन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 18 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Strict compliance of rules on Hemkund Yatra route
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


पुलिस उपाधीक्षक ने गोविंदघाट में यात्रा से जुड़े लोगों के साथ की बैठक
दुकानों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट लगाने व धूम्रपान पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट ने गोविंदघाट कोतवाली में गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने सभी से हेमकुंड यात्रा मार्ग पर नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को पारदर्शी व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

सोमवार को आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र के होटल स्वामी, होमस्टे संचालक, घोड़ा-खच्चरों से जुड़े लोग, ईडीसी सदस्य, टैक्सी यूनियन व स्थानीय लोग शामिल हुए। सीओ ने कहा कि यात्रा मार्ग की हर व्यावसायिक दुकान पर रेट लिस्ट जरूर चस्पा होनी चाहिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर धूम्रपान व मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के विशेष निर्देश दिए। कहा कि बीमार व चोटिल घोड़े-खच्चर का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने निर्धारित सीमा से अधिक भार न लादने, समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराने, पर्याप्त भोजन व पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि गोविंदघाट-पुलना मार्ग पर पैदल यात्रियों की सुविधा व सुरक्षित आवागमन को देखते हुए सीमित संख्या में ही वाहन भेजे जाएंगे। वाहनों का संचालन क्रमवार किया जाएगा। बैठक में प्रभारी निरीक्षक चित्रगुप्त और चौकी प्रभारी पांडुकेश्वर रुकम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed