{"_id":"6a032f078bcc3f3b3f077d97","slug":"seven-people-including-two-teachers-received-the-bina-memorial-award-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-123516-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो शिक्षक समेत सात लोगों को मिला बीना स्मृति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो शिक्षक समेत सात लोगों को मिला बीना स्मृति सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 12 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
बरतोली में स्व. बीना स्मृति पर्यावरण एवं संवर्धन एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ
महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/गौचर। विकासखंड के बरतोली में मंगलवार को स्व. बीना स्मृति पर्यावरण एवं संवर्धन एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सात लोगों को स्व. बीना स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई।
मंगलवार को मेले का शुभारंभ जिपंस रेखा बिष्ट ने किया। लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार ने बीना के बलिदान पर आधारित व तेरी ऋतु बसंत बोड़ी की आंदा, मनखी बोड़ी नी आंदा...गीत की मार्मिक प्रस्तुति दी जिससे सभी की आंखें नम हो गईं। मेले में बीना स्मृति फाउंडेशन की ओर से आनंद सिंह कांदली प्रभागीय लैंगिक प्रबंधक वन विकास निगम, शिक्षक धनपति शाह और उमेश चंद्र सती, वन दरोगा दिनेश रोदियाल और हनुमंत सिंह बिष्ट, डिप्टी रेंजर लोहबारेंज अवतार सिंह रावत, राजपाल कोठियाल को बीना स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही बीना की मां नंदी देवी को भी सम्मानित किया गया। जिपंस रेखा बिष्ट ने बताया कि जंगल की आग बुझाने के दौरान बीना बिष्ट (14) की मौत हो गई थी। तब से हर साल उनकी स्मृति में यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने बीना के स्मारक के लिए 5 लाख और मेले के लिए ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर रेंजर नवल किशोर नेगी, मेला समिति के अध्यक्ष बेंजी लाल शाह, अंजना देवी, ग्राम प्रधान सुमेदा बिष्ट और अंजना देवी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos