सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shailesh Thapliyal appointed Director at Citibank New York

Chamoli News: शैलेश थपलियाल सिटी बैंक न्यूयॉर्क में निदेशक बने

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Feb 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Shailesh Thapliyal appointed Director at Citibank New York
विज्ञापन
थराली। पूर्व प्रधानाचार्य नंदराम थपलियाल के सबसे छोटे बेटे शैलेश थपलियाल सिटी बैंक न्यूयॉर्क के निदेशक बने हैं। उनके निदेशक बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसके अलावा उनके दोनों बेटे मनोज डेल सॉफ्टवेयर कंपनी में निदेशक और दूसरे बेटे संतोष यूनियन बैंक के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चों की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर थराली, माध्यमिक राजकीय इंटर कॉलेज थराली से हुई है। निदेशक बनने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गोस्वामी, भरत शाह, गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत आदि ने खुशी जताई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed