{"_id":"6a69d6f857b83aaba20221d6","slug":"sir-notices-issued-to-63347-voters-in-chamoli-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119964-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : चमोली में 63,347 मतदाताओं को नोटिस हुए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : चमोली में 63,347 मतदाताओं को नोटिस हुए जारी
Wed, 29 Jul 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 29 Jul 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
दस्तावेज जमा करने पर ही मतदाता सूची में दर्ज होगा नाम
जिलाधिकारी ने नोटिस वितरण, सुनवाई को लेकर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत चमोली जिले में 63 हजार 347 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मतदाताओं को निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे तभी उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सकेगा। वर्तमान में जिलेभर में नोटिस वितरण की प्रक्रिया जारी है।
बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रत्येक नोटिस का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित अवधि में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने विशेष रूप से दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार विशेष शिविर आयोजित कर नोटिसों के निस्तारण और दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले के प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 633 बीएलओ के सहयोग के लिए 633 अतिरिक्त कार्मिक भी लगाए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 से 28 अगस्त, थराली विधानसभा क्षेत्र में 3 से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 3 से 22 अगस्त तक सुनवाई की जाएगी।
किस विधानसभा में कितने नोटिस
जिले में कुल 2 लाख 95 हजार 623 मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए गए हैं। इनमें से 63 हजार 347 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 21,900, थराली में 19,935 तथा कर्णप्रयाग में 21,512 नोटिस शामिल हैं।