सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall occurred on the high peaks of Badrinath Dham

Chamoli News: बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Snowfall occurred on the high peaks of Badrinath Dham
बदरीनाथ में बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेते श्रद्धालुृगण। स्रोत: जागरुक पाठक 
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

पोखरी के जंगलों में लगी आग भी बुझी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। चमोली जनपद में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए परिवर्तन से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बारिश में छाता और बरसाती ओढ़कर बदरीविशाल के दर्शन किए।
इधर गोपेश्वर में अपराह्न तीन बजे कुछ देर तक ओलावृष्टि भी हुई। पोखरी, नंदानगर और पीपलकोटी क्षेत्र में भी बारिश हुई। बारिश से पोखरी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है। वहीं कर्णप्रयाग में भी मौसम ने अचानक करवट बदली और लगभग दो सप्ताह बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर जंगलों में लगी आग भी बुझ गई जिससे वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed