{"_id":"69ed0365fd4790f7920115b5","slug":"the-meeting-discussed-the-problems-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-955954-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बैठक में समस्याओं पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बैठक में समस्याओं पर मंथन किया
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गैरसैंण। ब्लॉक सभागार में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दुर्गा देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति व समस्याओं से अवगत कराया। बैठक विधायक अनिल नौटियाल ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। खंड विकास अधिकारी को कार्यप्रणाली में सरलीकरण, पारदर्शिता और सहयोग की भावना लाने के निर्देश दिए गए। वहीं, बैठक के दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज नेगी व राजू मलेठी के नेतृत्व में प्रधान बलवीर बेलवाल, महिपाल सिंह, विपिन कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद

कमेंट
कमेंट X