फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The schedule was issued solely on the instructions of the Kurud Committee chairman and the priests.

Chamoli News: कुरूड़ समिति के अध्यक्ष और पुजारियों के निर्देश पर ही जारी किया था कार्यक्रम

Fri, 14 Aug 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 14 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
The schedule was issued solely on the instructions of the Kurud Committee chairman and the priests.
फॉलोअप
विज्ञापन

नोटिस पर केंद्रीय समिति ने रखा अपना पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। लोकजात यात्रा का कार्यक्रम जारी होने के बाद उपजे विवाद पर श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी केंद्रीय समिति ने अपना पक्ष रखा है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष और पुजारियों के निर्देश पर ही जारी किया गया था। वाण, देवराड़ा और कुलसारी की बैठक में इस साल लोकजात के आयोजन का निर्णय लिया गया था।

पांच अगस्त को थराली के देवराड़ा में लोकजात का कार्यक्रम जारी किया गया था। इस पर बड़ीजात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने इसे धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम कुरूड़ मंदिर समिति व पुजारियों की ओर से ही जारी किया जाता है। इस पर थराली की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सुशील रावत को कानूनी नोटिस भी भेजा है। अब सुशील रावत ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष व पुजारियों ने कार्यक्रम लिखवाया था। इसी आधार पर पांच अगस्त को कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया गया। सुशील रावत ने कहा कि कुरूड़ के पुजारियों को कार्यक्रम जारी करने पर कोई आपत्ति नहीं है। यह आपत्ति बड़ीजात समिति की है। और नोटिस भी उन्हीं का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed