{"_id":"69a6cf76825e2f29cb0c1747","slug":"the-songs-of-the-holi-revelers-of-rath-added-colour-and-threw-gulal-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117450-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राठ के होल्यारों के गीतों ने जमाया रंग, उड़ाया गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राठ के होल्यारों के गीतों ने जमाया रंग, उड़ाया गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में स्थानीय लोगाें के साथ होली खेलती पंकू पहाड़ी की टीम। संवाद
विज्ञापन
फोटो
चमोली जिले में होली के सामान वाली दुकानें रही खुलीं, अन्य रहीं बंद
दिनभर रंग से सराबोर दिखे होल्यार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/गैरसैंण। होली पर मंगलवार को गोपेश्वर में लोगों ने जमकर होली खेली। दिन भर बाजार में होल्यारों की टीम गीत गाती रही। पौड़ी जिले के राठ (पैठाणी) से आए होल्यारों ने गोपीनाथ मंदिर परिसर में ऐसा रंग जमाया कि लोग जमकर झूमने लगे।
होली पर गोपेश्वर बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं सिर्फ होली के सामान वाली और फल सब्जी वाली दुकानें ही खुली रहीं। पूर्वाह्न 11 बजे से बाजार में होल्यार आने शुरू हुए। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे पर खूब अबीर गुलाल लगाया। दोपहर 12 बजे पौड़ी जिले के पैठाणी से होल्यारों की टीम होली के गीत गाते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंची। पहाड़ी अंदाज में होली के गीत गाते ये होल्यार जैसे ही गोपीनाथ मंदिर के चौक पर पहुंचे वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में होली के गीतों का सिलसिला चला। कई स्थानीय लोग भी उनके साथ गीतों पर नृत्य करते नजर आए। वहीं गोपेश्वर के रामलीला मैदान में डीजे पर युवक झूमते रहे। इस दौरान मंदिर समिति और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रंग की दुकानों में भी कम ही भीड़ रही। गैरसैंण में नगरीय व अन्य क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं।
-- -- -- -
पंकू पहाड़ी का दिखा क्रेज
- राठ से आए होल्यारों की टीम का नेतृत्व ब्लॉगर पंकू पहाड़ी कर रहे थे। युवाओं में पंकू पहाड़ी को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली तो कोई उनके साथ वीडियो बनाते नजर आए। पंकू पहाड़ी ने सोशल मीडिया पर गोपेश्वर पहुंचने की बात कही थी जिस कारण उनकी टीम के पहुंचने से पहले ही गोपीनाथ मंदिर परिसर में भीड़ जमा रही। संवाद
भाजपा महिला मोर्चा ने समारोह मनाया
तिलवाड़ा/अगस्त्यमुनि। भाजपा महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग की ओर से तिलवाड़ा स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई वितरित की और होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी ने कहा कि होली समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देती है। संवाद
जनता सुपन्या देखती रै नौकरियां...
गुप्तकाशी। 11 गांव रामलीला समिति और व्यापार मंडल की संयुक्त अगुवाई में गुप्तकाशी में बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों की टीम मुख्य बाजार से होते हुए विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंची। वाद्य यंत्रों की संगत में लोगों ने गीत गाए। ढोल सागर की थाप और पांडवकालीन जागरों के उद्घोष के बीच पांडव नृत्य किया गया। होल्यारों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। कार्यक्रम में कवयित्री उपासना सेमवाल ने अपनी कविता से समसामयिक मुद्दों पर प्रस्तुति दी। जनता सुपन्या देखती रै नौकरियां शीर्षक कविता में बेरोजगारी और सामाजिक परिस्थितियों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत किया गया जिसे श्रोताओं ने सराहा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मदन सिंह रावत, मनोज पांडे, ओम प्रकाश गोस्वामी, विपिन सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, लखपत सिंह राणा, सुदर्शन नेगी, राकेश ससुराल, बंशीधर अंतवाल, मुकेश अंतवाल और संगीता देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वाहनों की रही कमी, घंटों इंतजार करती रहीं सवारियां
कुमाऊं जाने वाली उत्तराखंड परिवहन सेवा भी नहीं पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। होली के कारण मंगलवार दोपहर को गैरसैंण रूट पर वाहन कम रहे। ऐसे में कई लोग बस स्टाप पर इंतजार करते दिखे। इस रूट से कुमाऊं जाने वाली उत्तराखंड परिवहन सेवा भी नहीं पहुंची। वहीं अन्य रूटों पर हालात सामान्य रहे।
बुधवार को होली के चलते बाजारों में आवागमन कम रहा। मैदानी क्षेत्रों से सुबह टैक्सी सर्विस यहां पहुंचीं। वहीं सुबह नौ बजे कुमाऊं जाने वाली बस भी चली लेकिन पूर्वाह्न ग्यारह बजे बाद यहां बसों और अन्य वाहनों की किल्लत हो गई। देहरादून से गैरसैंण होते हुए नागचुलाखाल तक जाने वाली उत्तराखंड परिवहन सेवा की बस नहीं पहुंची। यह बस दोपहर बारह बजे कर्णप्रयाग से रवाना होती है। वहीं दोपहर दो बजे के बाद कुमाऊं के द्वारहाट तक जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस भी नहीं पहुंची। ऐसे में गैरसैंण, मेहलचौंरी सहित अन्य जगह जाने वाले कई लोग कर्णप्रयाग बस स्टाप पर वाहनों का घंटों इंतजार करते रहे। गैरसैंण जाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वो देवप्रयाग से कर्णप्रयाग तक बागेश्वर वाली बस से पहुंचे लेकिन यहां से गैरसैंण के लिए कोई बस नहीं मिलने से घंटों इंतजार करना पड़ा। रूपकुंड पर्यटन समिति, जीएमओयूलि सहित टैक्सियों का संचालन भी मंगलवार को कम रहा। मुख्य मार्ग के अलावा ग्रामीण मार्गों पर भी वाहनों की संख्या कम रही। वहीं मुख्य बाजार में तैनात होमगार्ड के पीसी मनोज कुमार ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों से आने वाली बस सेवाएं कम संख्या में यहां पहुंचीं।
Trending Videos