फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tiranga Yatras were taken out, and the Hanuman Chalisa was recited.

Chamoli News: तिरंगा यात्राएं निकालीं, हनुमान चालीसा का पाठ किया

Fri, 14 Aug 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 14 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatras were taken out, and the Hanuman Chalisa was recited.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/आदिबदरी/नारायणबगड़/नंदासैंण। स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकालीं। कर्णप्रयाग में विहिप जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं, आदिबदरी में ग्राम प्रधानों ने घर-घर जाकर ध्वज बांटे।
नारायणबगड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सती और ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला के नेतृत्व में विकास भवन परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। दूसरी ओर नंदासैंण और कर्णप्रयाग में भी 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने रैलियां निकालीं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण में प्रधानाचार्य मीना पुंडीर के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत गाए और लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा कर्णप्रयाग में एसजीआरआर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन


देशभक्ति का संदेश दिया
थराली। भाजपा मंडल थराली ने नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने तिरंगे को राष्ट्र के गौरव का प्रतीक बताया और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से संविधान और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह समेत कई पदाधिकारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------
तिरंगे, बैच, टोपी खूब बिके
कर्णप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है और दुकानों में तिरंगे, मफलर, बैच, टोपी और स्टीकर जैसे उत्पाद खूब बिक रहे हैं। यही नहीं पहाड़ के बाजारों में अब तिरंगे जैसी रंग की टी-शर्ट की डिमांड भी है। व्यापारी मातवर सिंह तोपाल, उमंग अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के लिए टोपी, मफलर, छोटेतिरंगे और दुपट्टे की काफी मांग है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों से लोग इन वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चे भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed