{"_id":"6a047a6d323d78812b0cf084","slug":"truck-and-bus-collide-near-kuhed-seven-injured-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118596-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कुहेड़ के पास ट्रक और बस की भिड़ंत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कुहेड़ के पास ट्रक और बस की भिड़ंत, सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड़ में बस और ट्रक की हुई भिडंत। दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त। स्रोत: जागरुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
बस में महाराष्ट्र के 30 श्रद्धालु थे सवार, तीन किमी तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम
यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ा, दो घंटे तक लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड़ के पास एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनाें के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत सात लोग घायल हो गए जिनमें से चार को एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग और एक घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर से करीब दो घंटे तक जाम लग गया। इससे तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया।
बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कुहेड़ में तीखे मोड़ पर ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई और तीर्थयात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में महाराष्ट्र के 30 श्रद्धालु सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चमोली से थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में ट्रक चालक बालाकुमारी ऋषिकेश निवासी राहुल पुत्र रामपाल तथा बस चालक प्रतापनगर, टिहरी निवासी वीरेंद्र चंद्र पुत्र दर्शन चंद घायल हो गए जबकि बस में बैठे पांच श्रद्धालु भी घायल हो गए। वाहनों की भिड़ंत के बाद हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार तीन किलोमीटर दूर तक पहुंच गई। बाद में पुलिस ने वाहनों को जेसीबी की मदद से सड़क किनारे किया। शाम साढ़े पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई। जाम के कारण बदरीनाथ धाम से लौट रहे और धाम की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड़्यूल भी बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और कुहेड़ मोड़ पर दोनों की भिड़ंत हो गई।
इंसेट
तेज रफ्तार कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे पर रेलवे बिल्डिंग के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी जबकि दूसरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कार में सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। मामूली खरोंच आने पर उनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। संवाद
Trending Videos