फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two missing minor students found by police.

Chamoli News: लापता हुए दो नाबालिग छात्र, पुलिस ने ढूंढा

Sun, 12 Jul 2026 02:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 12 Jul 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
Two missing minor students found by police.
गोपेश्वर। नंदप्रयाग क्षेत्र में शनिवार को स्कूल के लिए निकले दो नाबालिग छात्र लापता हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना नंदप्रयाग चौकी को दी। बताया कि दोनों सुबह स्कूल के लिए घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि दोनों किसी से देहरादून जाने की बात कह रहे थे जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। सूचना मिलते ही नंदप्रयाग पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद देर शाम दोनों नाबालिग नंदप्रयाग-बगड़ पुल के पास सकुशल मिल गए। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों नाबालिग को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed