सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers demanded the restoration of the old bus service.

Chamoli News: ग्रामीणों ने पुरानी बस सेवा बहाल कराने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded the restoration of the old bus service.
विज्ञापन
जखोली। क्षेत्र की परिवहन सुविधाओं में विस्तार और ग्रामीणों को सस्ता यातायात सुलभ कराने के उद्देश्य से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विश्वनाथ बस सेवा को फिर संचालित कराए जाने की मांग की। उम्मेद सिंह राणा, योगेश कोठारी, मोहन सिंह और क्षेपं सदस्य शंभू प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मांग उठाई है कि जो बस सेवा पूर्व में देहरादून से वाया मयाली-सांकला होकर चलती थी, उसे दोबारा शुरू किया जाए। कहा, इसे सांकला से वाया घनसाली होते हुए देहरादून तक संचालित किया जाए। इस संबंध में विश्वनाथ सेवा के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित को देखते हुए इस बस सेवा को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया जल्द ही विभाग और पदाधिकारियों के समन्वय से प्रारंभ कर दी जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed