फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work is taking place for only three days in Adibadri Tehsil.

Chamoli News: आदिबदरी तहसील में केवल तीन दिन ही हो रहा काम

Sat, 04 Jul 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 Jul 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Work is taking place for only three days in Adibadri Tehsil.
आदिबदरी। आदिबदरी तहसील बीते 11 मई से सप्ताह में केवल तीन दिन ही संचालित हो रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण खाता-खतौनी और प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थापना के समय से ही तहसील कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। वर्ष 2014 में यहां छह पद स्वीकृत हुए थे। फिर भी यह तहसील अधिकांश समय एक नाजिर के भरोसे चली। वर्तमान में नियुक्त कनिष्ठ सहायक को भी सप्ताह के तीन दिन गैरसैंण तहसील में सेवा देनी पड़ती है। एक महिला कर्मचारी का भी तबादला हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता विजयेश नवानी ने इसे उपेक्षा बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed