{"_id":"69837ebf014b778aff013116","slug":"64-complaints-were-resolved-in-the-pati-public-service-camp-champawat-news-c-229-1-cpt1004-135122-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी जनसेवा शिविर में 64 शिकायतों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी जनसेवा शिविर में 64 शिकायतों का किया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
पाटी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनते डीएम। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
चंपावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जीआईसी पाटी में बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता आयोजित शिविर में 64 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम झुडेली की ममता ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, पाटी के दीपक गहतोड़ी के जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग लगाने, ग्राम कोटना के रमी राम ने विद्युत लाइन संबंधी समस्या और ग्राम ढरौज की लक्ष्मी देवी ने सोलर स्ट्रीट लाइट की मांग रखी।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। शिविर में 600 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 116 प्रमाणपत्र बनाए गए। 25 लोगों के आधार पंजीकरण और संशोधन सहित समान नागरिक संहिता के तहत पंजीकरण किए गए। शिविर में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर, डीडीओ दिनेश डिगारी, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट आदि थे।
Trending Videos