{"_id":"69e660c5f071d9b88e0be9cc","slug":"a-leopard-sits-on-the-childs-mind-the-path-of-education-is-full-of-dangers-in-gumdesh-champawat-news-c-229-1-shld1019-138235-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तेंदुआ बैठा बालमन पर... गुमदेश में खतरों से भरी शिक्षा की डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तेंदुआ बैठा बालमन पर... गुमदेश में खतरों से भरी शिक्षा की डगर
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मऊ जाने वाले मार्ग पर तेंदुए के बैठे होने की सूचना के बाद दहशत में आए स्कूली बच्चे। स्रो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही से दहशत का माहौल है। विद्यालय जाने वाले रास्ते पर तेंदुए के बैठे होने की सूचना के बाद स्कूली बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग गश्त का दावा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
सोमवार को गुमदेश क्षेत्र के खीड़ी पोखरी और सनकाफल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से बच्चे सहम गए। ग्रामीण शिवराज सिंह, हयात सिंह और प्रहलाद नाथ ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खीड़ी पोखरी के पास तेंदुआ बैठा हुआ दिखा। इससे छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी डर गए। सुरक्षा के मद्देनजर कई अभिभावक स्वयं बच्चों को विद्यालय छोड़ने और वापस लाने लगे हैं।
इधर बाराकोट के चौमेल क्षेत्र में भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है। जीआईसी मऊ के शिक्षक रितेश वर्मा ने बताया कि काकड़ी गांव के एक अभिभावक ने फोन कर सूचना दी कि काकड़ी और मऊ के बीच रास्ते में तेंदुआ बैठा है। एहतियात के तौर पर बच्चों को विद्यालय परिसर में ही रोक लिया गया। बाद में अभिभावक स्वयं आकर उन्हें घर ले गए। हालांकि मौके पर तेंदुए की सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी, लेकिन गेहूं कटाई और खेती-बाड़ी के काम के बीच लोग डर के साये में काम करने को मजबूर हैं। पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
कोट
वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। फिलहाल तेंदुए की लोकेशन स्पष्ट नहीं हो पाई है। -आरके जोशी, रेंजर, काली कुमाऊं रेंज
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X