{"_id":"69e65fcce57e57d3e00dee78","slug":"people-did-not-get-enough-petrol-and-diesel-at-petrol-pumps-drivers-got-upset-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138236-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेट्रोल पंपों पर लोगों को नहीं मिला पर्याप्त पेट्रोल-डीजल, चालक हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेट्रोल पंपों पर लोगों को नहीं मिला पर्याप्त पेट्रोल-डीजल, चालक हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा फिलिंग स्टेशन में पेट्रोल भराते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के लिए सोमवार को लोगों को संघर्ष करना पड़ा। पेट्रोल पंपों पर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पाया।
जिले में 13 पेट्रोल पंप हैं। चंपावत में दोपहर दो बजे तक लोगों को छतार क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल मिला लेकिन दोपहर दो बजते ही पंप से पेट्रोल देना कर्मियों ने बंद कर दिया। इमरजेंसी में ही पेट्रोल मिलने की बात कह कर कर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को वापस कर दिया। वहीं नगर दूसरे पेट्रोल पंप एक पेट्रोल पंप में प्रीमियम पेट्रोल वाहन चालकों को दिया गया लेकिन इसके लिए उन्हें 102 रुपये प्रतिलीटर चुकाने पड़े। कई लोग पेट्रोल भराने आए लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया।
पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि ईंधन की की गाड़ी रविवार को नहीं आने के कारण समस्या आई है। टनकपुर नगर के चार पेट्रोल पंपों पर सोमवार को दोपहर बाद तक किसी में पेट्रोल तो किसी में डीजल नहीं मिलने से जरूरतमंद एक पंप से दूसरे पंप दौड़ते रहे। दोपहर बाद तक दो पंपों पर पेट्रोल तो एक में डीजल के लिए लाइन लगती रही।
टनकपुर फिलिंग के मैनेजर रामबाबू ने बताया कि दोपहर दो बजे पेट्रोल खत्म हो गया था। गाड़ी डीजल-पेट्रोल के लिए इंडियन ऑयल डिपो लालकुआं भेजी गई है। पंप पर रिजर्व कोटा डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सप्लाई आएगी, वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इधर, शारदा फिलिंग के सेल्समैन गोविंद ने बताया कि उनके यहां पेट्रोल है लेकिन डीजल नहीं आया है। गाड़ी भेजी गई है।
तड़ागी फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन बची नाथ ने बताया कि उनके यहां डीजल उपलब्ध है। रविवार से पेट्रोल नहीं है। पेट्रोल के लिए इंडियन ऑयल के डिपो लालकुआं भेजी गई है। हरवंश पेट्रोल पंप के वरुण पाटनी ने बताया कि उनके पंप में सुबह नॉर्मल पेट्रोल खत्म तो एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल उपलब्ध है। जबकि डीजल रविवार की शाम से नहीं है। पेट्रोल लेकर वाहन चल चुका है, शाम तक डीजल और पेट्रोल मिलने लग जाएगा। उनके पास आपातकालीन कोटा ही उपलब्ध है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X