सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers intensify protest in Champawat, threaten mass resignation

Champawat News: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन तेज, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers intensify protest in Champawat, threaten mass resignation
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एसडीएम की ओर से परिसर से हटाने के प्रयास के विरोध में पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है। इस घटना के बाद शुक्रवार को जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचीं।उन्होंने अधिसूचित धरना स्थल पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं सामूहिक इस्तीफे देने की चेतावनी भी दी।
Trending Videos

चंपावत ब्लॉक की संगठन अध्यक्ष दीपा पांडेय ने कहा कि मानदेय में वृद्धि के लिए धरना दे रहीं हैं। वह चार अप्रैल से धरना दे रहीं हैं लेकिन अब तक सरकार नहीं जागी है। कहा कि बृहस्पतिवार को लोहाघाट आंगनबाड़ी बहनें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के लिए धरना दे रही थीं। प्रशासन ने उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू ने कहा कि बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी बहनों के साथ किया गया व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस घटना के विरोध में बीएलओ बहनें सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि संबंधित अधिकारी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। कहा कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। पाटी ब्लॉक की अध्यक्ष बबीता जोशी ने आरोप लगाते हुए कह कि लोहाघाट के एसडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया है जिसके विरोध में वे जिला मुख्यालय पहुंची हैं। लोहाघाट की ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बबीता फुलारा, मीना बोहरा, माना जोशी, दीपा देवी, माया देवी, लक्ष्मी जोशी आदि कार्यकर्ता और सेविकाएं मौजूद रहीं।
मानदेय बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मानदेय में वृद्धि समेत तीन सूत्री मांगों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष आशा ततराड़ी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने का शासनादेश जल्द जारी होनी चाहिए। पूर्णिमा उपाध्याय ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है। इस दौरान तहसीलदार वतन गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वार्ता की सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण भंडारी, संगीता भंडारी, दीपा ततराड़ी, मीना, कमला, रचना, दीपा, तनुजा, बबली, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed