सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resolve to follow the ideals of Deendayal Upadhyay

Champawat News: दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Deendayal Upadhyay
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Trending Videos

नगर पालिका सभागार लोहाघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता गोविंद वर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान और विचार विषय रखा। द्वितीय सत्र में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने भाजपा के इतिहास और विकास पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सत्र में चंद्रशेखर बगौली ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर विचार रखे। चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने कार्य पद्धति अपनाने और उसे लागू करने पर जानकारी दी। पांचवें सत्र में टीका सिंह बोहरा ने बूथ पालन और मन की बात जबकि छठे सत्र में राजेश बिष्ट ने सोशल मीडिया और नमो ऐप के बारे में चर्चा की। सातवें सत्र में गोविंद वर्मा ने सरकार की उपलब्धि बताई।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, चंद्रकला माहरा, नरेश करायत, महेश बोहरा, राजू गड़कोटी, बलवंत गिरी, आनंद राय, अमित साह, प्रकाश राय, गोविंद करायत, पूरन उप्रेती, मोहन पाटनी, शेखर जोशी, जीवन गहतोड़ी, पंकज ढेक, लोहित खोलिया, गौरव पांडेय, देवेंद्र अधिकारी, सतीश माहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed