सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Barakot's Ijda village faces water crisis, supply stalled for three days

Champawat News: बाराकोट के इजड़ा गांव में पानी का संकट, तीन दिन से आपूर्ति ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Barakot's Ijda village faces water crisis, supply stalled for three days
बाराकोट के इजड़ा गांव में पानी न आने पर स्टेंड पोस्ट के पास लगा खाली बर्तनों का ढेर। स्रोत : ग्
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के इजड़ा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में तीन दिन से जल संस्थान की योजना से पानी की आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पानी के लिए नौले और धारों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
Trending Videos

ग्रामीण दीपा देवी, लक्ष्मी देवी, हिमानी देवी, जानकी देवी, संतोषी देवी, प्रिया, माधुरी देवी आदि ने बताया कि गांव के लिए बनी सलना-इजड़ा पेयजल योजना तीन दिन से ठप पड़ी है। योजना से पानी न आने से ग्राम सभा इजड़ा, लोहाश्री, बसौड़ी, चौरा और दैगांव की सैकड़ों की आबादी पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि ग्रामीण नौलों और धारों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान को पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति न होने की सूचना देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
कोट
सलना-इजड़ा पेयजल योजना को ठीक करने के लिए विभागीय कर्मचारी लगे हुए हैं। एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - प्रशांत वर्मा, अवर अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट
--
अभी गर्मी का सीजन ठीक से आया भी नहीं है लेकिन पानी की समस्या खड़ी होने लगी है। तीन दिन से योजना से पानी नहीं आने के कारण नौले और धारों से जाकर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। - जमुना देवी, ग्रामीण
--
हमें अपने जरूरी काम छोड़कर पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विभाग को जल्द कार्यवाही करते हुए सलना-इजड़ा पेयजल योजना को ठीक कर पानी जल्द उपलब्ध कराना चाहिए। गर्मी में पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। - गोपाल सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed