{"_id":"69e90a7ef0cd26ea430f9054","slug":"problems-of-ex-servicemen-and-brave-women-resolved-champawat-news-c-229-1-shld1026-138302-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्व सैनिक, वीर नारियों की समस्याओं का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्व सैनिक, वीर नारियों की समस्याओं का हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में 119 स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड में वीर नारी की समस्या सुनते सेना के अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नगर के 119 स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड परिसर में सेना हेडक्वार्टर उत्तर भारत एरिया बरेली की ओर से पूर्व सैनिकों की समस्या के लिए कैंप का आयोजन किया गया। बुधवार को कैंप का शुभारंभ उत्तर भारत हेडक्वार्टर बरेली के कर्नल वेटरन्स दिनेश शुक्ला ने किया।
उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करना है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल उमेद सिंह ने बताया कि शिविर में चंपावत, लोहाघाट क्षेत्र से करीब 60 पूर्व सैनिक, वीर नारी, आश्रित समस्या लेकर आए। इसमें ईसीएच, नाम की समस्या, पेंशन की दिक्कत आदि रही।
मौके पर ही मार्गदर्शन कर सेना हेडक्वार्टर उत्तर भारत एरिया बरेली अधिकारियों ने समस्या का समाधान किया। 119 स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड के सीओ ले. कर्नल भगवत सिंह राठौर ने सभी का आभार जताया। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों ने कैंप लगाने के लिए सेना के अधिकारियों का आभार जताया। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X