{"_id":"69e90a2993d33af4aa0386c9","slug":"bjp-workers-took-to-the-streets-in-tanakpur-against-opposition-parties-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138282-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में विपक्षी दलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में विपक्षी दलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध में सड़कों पर उतर कर रोष जताते भाजपाई। स्रोत : भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर भाजपाई, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ सड़क पर उतरे और रोष जताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का यह विरोध महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
बुधवार को भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के एक बैंक्वेट हॉल से मुख्य बाजार तक रैली निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध करने पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। जिले के सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने साबित कर दिया है कि वे महिला, युवा और किसान विरोधी हैं।
विरोध-प्रदर्शन करने वालों में युवा मोर्चा जिला महामंत्री संयोजक जतिन देऊपा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनबसा गीता देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर आदि मौजूद रहे।
महिला विरोधी है विपक्ष : सांसद भट्ट
चंपावत। संसदीय क्षेत्र नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है। 70 साल से महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिला है। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति को बराबरी का हक मिलने का मौके का आया तो विपक्ष ने विरोध कर दिया। देश की महिलाएं आज आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। उन्हें राजनीति में भी हक मिलना चाहिए लेकिन विपक्ष अड़ंगा डाल रहा है। अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में न्याय नहीं मिलने पर सांसद ने कहा कि सीबीआई जांच की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा आज बोलना उचित नहीं है। हालांकि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही हैं। वहां जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, सूरज प्रहरी, शंकर पांडेय आदि थे। संवाद
भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही : निर्मला
चंपावत। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर राजनीति कर रही है। महिला आरक्षण 2023 में लागू हो गया था। तब से अब तक 33 प्रतिशत आरक्षण देने की भाजपा सरकार की मंशा कहीं नजर नहीं आई। भाजपा जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। 543 सीटों में 33 सीटों पर महिला आरक्षण दिया जा सकता है लेकिन भाजपा सरकार अगर आरक्षण लागू करती है तो भाजपा नेताओं को सीट छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संसद में 17 फीसदी महिलाएं संसदीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अगर सांसदों की संख्या बढ़ाई जाती है तो खर्च बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगार बढ़ी है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। महिलाओं पर अत्याचार होते हैं तो भाजपा कुछ नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X