{"_id":"69ea00c5e72dc6b327079158","slug":"video-champawat-district-plan-gets-approval-of-rs-7691-crore-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिला योजना को 76.91 करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिला योजना को 76.91 करोड़ की मंजूरी
गायत्री जोशी
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:51 PM IST
Link Copied
चंपावत के जिला सभागार में प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने जिला योजना की बैठक ली। उन्होंने 76.91 करोड़ की जिला योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। बैठक में 36 विभागों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 12प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष के 68.57 करोड़ जिला योजना का बजट था। ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र सिंह ढेक ने दिए गए प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई। साथ ही जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी ने भी दिए प्रस्ताव शामिल नहीं करने की बात मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी को भी नाराज नहीं किया जाएगा। जरूरत प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ जिला योजना या अन्य किसी योजना में शामिल किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।