{"_id":"6a7177ee96cc74536c0c7709","slug":"continuous-rain-in-tanakpur-champawat-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: टनकपुर में लगातार बारिश, उमस से मिली राहत; निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: टनकपुर में लगातार बारिश, उमस से मिली राहत; निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी
Tue, 04 Aug 2026 10:56 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:56 AM IST
सार
टनकपुर में मंगलवार सुबह से हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से तो राहत दी और मौसम सुहावना कर दिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण नगर के निचले इलाकों व सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
टनकपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टनकपुर नगर में मंगलवार सुबह 7:30 से बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि लगातार बारिश के कारण नगर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है। लोगों ने नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। इधर, चंपावत में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, रुद्रपुर में भी आज सुबह बारिश हुई, बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन