फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now ration card will be made sitting at home, facility is available online

Champawat News: अब घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, ऑनलाइन हुई सुविधा

Tue, 04 Aug 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 04 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now ration card will be made sitting at home, facility is available online
चंपावत। जिले में अब नए राशन कार्ड बनाने, कार्ड ट्रांसफर करने और परिवार में नए सदस्यों के नाम जोड़ने जैसे सभी काम स्मार्ट पीडीएस 2.0 पोर्टल के जरिये ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि यह सुविधा शासन के निर्देशों के तहत लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन


नागरिक खुद या नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल uk.smartpds.nic.in है। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सक्षम अधिकारी से सत्यापित जांच पत्र आवश्यक होगा। इसके साथ परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और मुखिया का पैन कार्ड जमा करना होगा। बैंक पासबुक, परिवार रजिस्टर की कॉपी, फोटो और बिजली बिल या गैस पासबुक की कॉपी भी देनी होगी। 18 साल से कम उम्र के सदस्य के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। पंचायत की खुली बैठक का प्रस्ताव भी देना होगा। आधार कार्ड का सत्यापन ओटीपी के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य सेवाएं और आवश्यक दस्तावेज
राशन कार्ड ट्रांसफर कराने के लिए प्रार्थना पत्र के साथ बैंक पासबुक और बिजली बिल या गैस पासबुक की कॉपी देनी होगी। कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए मूल राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की कॉपी और आधार कार्ड चाहिए। नाबालिग सदस्य के लिए जन्म प्रमाण पत्र और बालिग सदस्य के लिए आय प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। डीएसओ प्रियंका भट्ट ने कहा कि सभी सेवाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed