{"_id":"697f921a087070195908e3fa","slug":"despite-approval-for-upgradation-lack-of-facilities-at-phc-devidhura-champawat-news-c-229-1-cpt1009-134958-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उच्चीकरण की मंजूरी के बाद भी पीएचसी देवीधुरा में सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उच्चीकरण की मंजूरी के बाद भी पीएचसी देवीधुरा में सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
चंपावत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा उच्चीकरण की स्वीकृति मिलने के बावजूद चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ के अभाव से जूझ रहा है। इस कारण क्षेत्र की लगभग 20 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पाटी के अलावा अल्मोड़ा, नैनीताल जिले के सीमांत गांवों के लोग भी उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन स्थायी चिकित्सक नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोग शासन-प्रशासन से लेकर जिला स्तर तक अस्पताल में स्थायी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और उच्चीकरण के लिए कई बार पत्र और सीएम पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं। विभाग ने अस्पताल को टाइप बी बनाने का प्रस्ताव महानिदेशालय देहरादून को भेजा था, जिसे उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिल गई है। अब यहां आईपीएचएस मानक के अनुसार पद स्वीकृत किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सृजित होने वाले पदों व अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा लैब, अल्ट्रासाउंड, जनरल फिजिशियन समेत अन्य स्टाफ की तैनाती होगी।
पाटी ब्लॉक में हैं छह अस्पताल
चंपावत। देवीधुरा पाटी ब्लॉक क्षेत्र में आता है। ब्लॉक में छह अस्पताल हैं। इसमें पाटी पीएचसी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ा मेहता, भिंगराड़ा, देवीधुरा, खेतीखान और टांण शामिल हैं, लेकिन हर अस्पताल में कुछ न कुछ कमी है।
देवीधुरा स्वास्थ्य केंद्र 20 हजार की आबादी का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसमें देवीधुरा से लगे अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के लोग भी इलाज के लिए आते हैं, लेकिन लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। - गौरव कुमार, ग्राम प्रधान देवीधुरा
अस्पताल का उच्चीकरण स्वीकृत होने के बाद भी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बीमार और गर्भवतियों को निजी खर्च पर पाटी और लोहाघाट जाना पड़ रहा है। - चंपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवीधुरा
कोट
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा को टाइप बी अस्पताल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। टाइप बी अस्पताल में पदों के सृजन और अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेजा जाएगा। स्वीकृति के बाद यहां कर्मियों की तैनाती की जाएगी।- डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत
Trending Videos