{"_id":"697f8fcdb46e7ef4c2066e3f","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-two-storey-house-goods-worth-lakhs-burnt-champawat-news-c-229-1-shld1026-135012-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
चंपावत के डंडा बिष्ट पुनेठी में दो मंजिला भवन में लगी आग। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के डंडा बिष्ट पुनेठी में दो मंजिला मकान में आग लग गई। इससे घर में रखे लाखों रुपये के जेवर, जरूरी सामान, नकदी आदि सामान जल गया।
रविवार को करीब तीन बजे पुनेठी निवासी बसंत रसियारा के दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरे मकान में फैलने लगी। मकान में रह रहे लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टैंकर जल्द खाली हो गया।
ऐसे में आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। जल संस्थान के ईई आरपी डोबवाल के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम भी पानी का टैंकर लेकर पहुंच गई। जल संस्थान की टीम ने फायर ब्रिगेड वाहन के टैंक में ब्लॉक से पानी की आपूर्ति कराई लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घर के अंदर रखे एक रसोई गैस सिलिंडर के फटने से आग ने और विकराल रूप ले लिया। कड़ी मशक्कत से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि देर शाम तक मकान से धुंआ उठता रहा।
फायर ब्रिगेड के टैंकर में पानी भरा होता तो बुझ सकती थी आग
प्रधान शुभम रावत ने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उनका कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड के टैंकर में पूरा पानी भरा होता तो आग पर काबू पा लिया जाता। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर, आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार बीएम आर्य और कोतवाल बीएस बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Trending Videos