सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Players showcased their talent in the trials for the state-level Taekwondo competition.

Champawat News: ताइक्वांडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent in the trials for the state-level Taekwondo competition.
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रायल में बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव दिलदार अली ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग से मृदुल जोशी, 37-41 किग्रा भार वर्ग में सक्षम, 41-45 किग्रा भार वर्ग में ऋषभ कुमार, 45-49 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु, 49-53 किग्रा भार वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम रहे।
Trending Videos

बालिका वर्ग अंडर 14 के 29-33 भार वर्ग में अनुष्का, 33-37 किग्रा भार वर्ग में शैफाली, दिव्यांशा, 47-51 किग्रा भार वर्ग में कुसुम भट्ट, 51-55 किग्रा भार वर्ग में स्वाति प्रथम रहीं। अंडर 19 बालक वर्ग के 45-48 किग्रा भार वर्ग में आशीष कांडपाल, 48-51 किग्रा भार वर्ग में राहुल खत्री, 51-55 किग्रा भार वर्ग में रोहित, 55-59 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु सिंह बिष्ट, 59-63 किग्रा भार वर्ग में विनय उप्रेती, 63-68 किग्रा भार वर्ग में हरि सिंह सामंत, 68-73 किग्रा भार वर्ग में उदय चंद प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के 42-44 किग्रा भार वर्ग में प्रथम खुशी नायक, 44-46 किग्रा भार वर्ग में प्रथम हिमांशी, 46-49 किग्रा भार वर्ग में प्रथम कविता आर्य, 49-52 किग्रा भार वर्ग में प्रथम दीपिका रहीं। इस दौरान सीनियर कोच अविनाश कुमार, गौरव सिंह अधिकारी, तौसीफ खान, अरबाज अहमद ने सहयोग किया। प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ी देहरादून में चार से पांच फरवरी तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed