{"_id":"69822921312312a94d0b382a","slug":"fire-service-driver-suspended-for-negligence-champawat-news-c-229-1-shld1026-135076-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लापरवाही के आरोप में फायर सर्विस का चालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लापरवाही के आरोप में फायर सर्विस का चालक निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसपी अजय गणपति ने फायर सर्विस के चालक चरन सिंह को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। एक फरवरी को डंडा बिष्ट पुनेठी में बसंत बल्लभ रसियारा के भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड को तत्काल पहुंचना था लेकिन फायर स्टेशन चंपावत में ड्यूटी पर तैनात फायर सर्विस चालक उपस्थित न होने के कारण अग्निशमन कार्य में विलंब हुआ।
फायर ब्रिगेड के टैंकर में आग बुझाते समय पानी भी जल्द खत्म होने के कारण लोहाघाट से फायर सर्विस टीम बुलाना पड़ा था। जल संस्थान के अधिकारी भी मौके पर पानी का टैंकर लेकर पहुंच गए थे। आग बुझाने हुई देरी के कारण मकान में रखा कीमती सामान भी जलकर नष्ट हो गया था। ग्रामीणों ने भी फायर सर्विस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों में फायर सर्विस की लापरवाही पर भारी आक्रोश था। मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने दो फरवरी को लापरवाही बरतने पर फायर सर्विस के चालक के निलंबन के आदेश जारी किए। उन्होंने सभी कार्मिक को अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
कोट
पुलिस और फायर सेवा एक अनुशासित बल है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और लापरवाही में शिथिलता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - अजय गणपति, एसपी, चंपावत
Trending Videos