सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gas agency manager D.S. Rawat passes away due to sudden deterioration in his health

Champawat: गैस संकट के दबाव में थे डीएस रावत, पत्नी बोलीं- ट्रांसफर के लिए लगाते रहे फोन, किसी ने नहीं सुनी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 06 Apr 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

दयाल सिंह रावत के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों ने बढ़ते कार्य दबाव और गैस संकट से उपजे मानसिक तनाव का कारण बताया है।

Gas agency manager D.S. Rawat passes away due to sudden deterioration in his health
डीएस रावत। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

 गैस एजेंसी प्रबंधक दयाल सिंह रावत के आकस्मिक निधन के बाद परिवार ने काम के बढ़ते दबाव को बड़ा कारण बताया है। पत्नी किरन के अनुसार, रावत पिछले कुछ समय से गैस संकट को लेकर मानसिक तनाव में थे और लगातार ट्रांसफर की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

Trending Videos


किरन ने रोते-बिलखते बताया कि रावत अक्सर कार्यालय से लौटने के बाद घर पर काम के दबाव की चर्चा करते थे। गैस सिलेंडर की किल्लत और उपभोक्ताओं के बढ़ते दबाव के कारण वह काफी परेशान रहने लगे थे। उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से ट्रांसफर के लिए संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सोमवार शाम घर पहुंचने के बाद रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी हुई। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रावत के निधन से गैस एजेंसी प्रबंधकों में शोक की लहर है। कुमाऊं क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रबंधक उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके चलते छह अप्रैल को पूरे कुमाऊं में गैस सिलेंडर वितरण भी प्रभावित रहा। सहकर्मियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से रावत पर काम का दबाव साफ नजर आ रहा था और उनकी चेहरे की मुस्कान भी धीरे-धीरे गायब होती जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed