{"_id":"69d297e2569b60058401721d","slug":"youths-left-in-buses-from-12-for-porter-recruitment-champawat-news-c-229-1-shld1007-137596-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पोर्टर भर्ती के लिए 12 से बसों से रवाना हुए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पोर्टर भर्ती के लिए 12 से बसों से रवाना हुए युवा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। धारचूला में सेना की ओर से आयोजित पोर्टर भर्ती में विभिन्न प्रदेशों के युवाओं का जाना शुरू हो गया है। रोडवेज स्टेशन परिसर में दिनभर गहमागहमी रही। शनिवार रात से रविवार दोपहर बाद तक 12 से अधिक रोडवेज बसों से युवक धारचूला जा चुके थे। रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहा।
रविवार सुबह से ही बस, रेलगाड़ी आदि से टनकपुर से विभिन्न राज्यों के युवाओं का पोर्टर भर्ती के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। रोडवेज पूछताछ काउंटर पर तैनात शशि बाला ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हुआ। इनमें पिथौरागढ़ डिपो, टनकपुर डिपो, लोहाघाट डिपो की बसों का रविवार सुबह से ही संचालन कर दिया गया।
दोपहर बाद तक कुल 12 बस युवाओं को लेकर रवाना हो चुकी थीं। इस बीच सुबह बस का इंतजार कर रहे राजस्थान के अरुण, अक्षय, विनोद, हरियाणा के केशव, आशु ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ वह भर्ती में शामिल होने आए हैं। वह पहाड़ को छू सकेंगे और नया अनुभव होगा।
आंखों में लिए नौकरी का सपना लेकर पहुंचे युवा
चंपावत। धारचूला में पोर्टर भर्ती के लिए जा रहे युवाओं का कहना है कि वह लंबे समय से सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। पोर्टर भर्ती स्थायी तो नहीं है लेकिन सेना में काम करने का मौका मिलेगा। आठ से लेकर स्नातक की पढ़ाई कर चुके युवा यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के विभिन्न जिलों से भर्ती के लिए पहुंचे हैं। अधिकांश युवा पहली बार पोर्टर भर्ती के लिए जा रहे थे। जोश से भरे युवाओं का कहना है कि सेना में नौकरी का सपना है। तैयारी भी लंबे समय से कर रहे हैं।
कोट
- नौकरी की विज्ञप्तियां आना अब तो बंद सी हो गई हैं। पहली बार भर्ती के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। बुलंदशहर में हलवाई का काम करते हैं। अगर पोर्टर भर्ती में पास हो जाएंगे तो परिजन भी खुश होंगे। - महेंद्र कुमार, बुलंदशहर
- बुलंदशहर से स्नातक बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। भाई के साथ पोर्टर भर्ती में शामिल होने के लिए धारचूला जा रहे हैं। हमारी तरह कई अन्य युवा भी किस्मत आजमाने के लिए पहुंचे हैं। परिवार को बड़ी उम्मीद हैं। - पंकज कुमार, बुलंदशहर
- 05सीपीटी09पी-टनकपुर में धारचूला में चल रही पोर्टर भर्ती में हिस्सा लेते जाते हरियाणा और राजस्थान के युवा। संवाद
05सीपीटी 15, 16पी- चंपावत रोडवेज स्टेशन में पोर्टर भर्ती के लिए जा रहे युवा। संवाद
Trending Videos