{"_id":"69d297a0d7980ee70803ba69","slug":"the-audience-became-emotional-after-watching-the-dialogue-between-kevat-and-ram-in-ramleela-champawat-news-c-229-1-shld1026-137591-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रामलीला में केवट-राम संवाद देख भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रामलीला में केवट-राम संवाद देख भावुक हुए दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत क्षेत्र पाल बिलौन के अमोड़ी छतकोट में आयोजित रामलीला मंचन में महिला और पुरुष कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की ओर से सराहा जा रहा है। शनिवार को छठे दिन की लीला का शुभारंभ प्रभु राम और केवट के बीच हुए मार्मिक संवाद के साथ हुआ। कलाकारों ने जब राम-वनवास और राम-सुमंत संवाद का मंचन किया तो पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
ग्राम प्रधान रेखा बोहरा के प्रयासों से पंचायत में पहली बार आयोजित रामलीला देखने के लिए दूर-दराज से दर्शक पहुंच रहे हैं। इसमें जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, छतकोट, अमोड़ी के लोग और व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राम की भूमिका अंशु जोशी, लक्ष्मण की नीरज जोशी, सीता की रजनी जोशी, दशरथ की भूमिका घनश्याम भट्ट ने निभाई।
Trending Videos